DB DIGITAL NEWS

Ticker

5/recent/ticker-posts

शिक्षा संगठन में नई टीम घोषित, युवाओं को मिली जिम्मेदारी



शिक्षा संगठन में नई टीम घोषित, युवाओं को मिली जिम्मेदारी

यू.पी. एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन बाराबंकी ने बनाई नई कार्यकारिणी, नये चेहरों को दी बड़ी जिम्मेदारी

बाराबंकी। जिले में शैक्षिक प्रशासनिक कार्मिकों के संगठन यू.पी. एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) ने कार्यकुशलता और संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस क्रम में छह नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल व जिला सचिव नन्दू प्रसाद गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चयनित पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे।

घोषित पदाधिकारियों में विजय शर्मा, कनिष्ठ सहायक (राजकीय हाईस्कूल छेदा) को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक (डायट गनेशपुर) को उपाध्यक्ष, विजय सिंह, आशुलिपिक (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय) को संयुक्त सचिव, संजीव कुमार तिवारी, कनिष्ठ सहायक (राजकीय इंटर कॉलेज जाटाबरौली) को प्रचार मंत्री, अमित रत्न त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक (राजकीय इंटर कॉलेज शहाबपुर) को संगठन मंत्री, तथा आशीष कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक (राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज) को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने कहा—
यह टीम संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी। जिन सहयोगियों को जिम्मेदारी दी गई है, वे पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराना है।

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई मनोनीत पदाधिकारी संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसका मनोनयन स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ