DB DIGITAL NEWS

Ticker

5/recent/ticker-posts

पुरानी रंजिश में पड़ोसी की पिटाई की, पुलिस जांच में जुटी, पीड़ित सीएचसी में भर्ती

बाराबंकी। पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार की बताई जा रही। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने पुरानी रंजिश के चलते पति को मारने पीटने का दबंगों पर आरोप लगाया। मामला कोतवाली टिकैतनगर का है। फिलहाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहरीर के मुताबिक कोतवाली टिकैतनगर के कुम्हारन पुरवा मजरे रहीमापुर बजरंग सिंह गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की पत्नी संगीता का आरोप है कि उसके पति वासुदेव यादव को पड़ोसी रामनरेश और उसके बेटों ने लाठी डंडों से पीटा है। संगीता के मुताबिक शुक्रवार सुबह 06 बजे जब उसका पति वासुदेव घर के बाहर झाड़ू लगा रहा था तभी पड़ोसी रामनरेश यादव और उसके बेटे रामू, नरेंद्र और वीरेंद्र यादव लाठी डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में वासुदेव  गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर में भर्ती कराया गया। संगीता के मुताबिक यह पहली घटना नहीं है जब रामनरेश और उसके लोगों ने वासुदेव को मारा है। पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इस बार की घटना से वह और उनके परिवार बहुत डरे हुए हैं। वहीं कोतवाल रत्नेश पांडे ने बताया कि संगीता देवी की तहरीर मिली है। मामले की जांच हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ